जमशेदपुर, अगस्त 2 -- Jamshedpur News: पटमदा के दगड़ीगोड़ा स्थित हरि साधना आश्रम में शनिवार को जगन्नाथ मंदिर कमेटी की समीक्षा बैठक हुई। इसकी अध्यक्ष गिरिजा प्रसाद मिश्रा ने की। इसमें पहली बार भव्य रूप से निकाली गई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की सफलता की समीक्षा की गई। कमेटी ने स्थानीय प्रशासन, बिजली विभाग, समाजसेवियों, ग्रामीणों एवं स्वयंसेवकों के योगदान की सराहना की। अध्यक्ष ने कहा कि सभी वर्गों के सहयोग से आयोजन शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न हुआ। ग्राम प्रधान मृत्युंजय महतो ने कहा कि लोगों का इसी तरह सहयोग मिलता रहा तो अगले वर्ष रथ यात्रा को और अधिक भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप में निकाला जाएगा। बैठक में गिरिजा प्रसाद मिश्रा, मृत्युंजय महतो, प्रदीप कुमार महतो, संदीप मिश्रा, कृपासिंधु महतो, भीष्मनाथ महतो, श्रीमंत मिश्रा, जामिनी प्रमाणिक, ...