Jamshedpur News: तड़ीपार अपराधी राहुल सिंह बिष्टुपुर से गिरफ्तार
जमशेदपुर, अक्टूबर 24 -- Jamshedpur News: सिदगोड़ा के एग्रिको निवासी राहुल सिंह को पुलिस ने तड़ीपार का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। राहुल पर फायरिंग और हत्या समेत कई मामले दर्ज है। जिला प्रशासन की ओर से उसे 29 अक्टूबर तक तड़ीपार किया गया था। सिदगोड़ा थाना प्रभारी फैज अहमद को गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल तड़ीपार होने के बावजूद क्षेत्र में भ्रमणशील है। सूचना पर शुक्रवार शाम पुलिस ने उसके लोकेशन को ट्रेस किया और सिदगोड़ा से पीछा करना शुरू किया। पीछा करते हुए पुलिस ने उसे बिष्टुपुर राम मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। इस मामले में एएसपी मुख्यालय 1 ऋषभ गर्ग के बयान पर सिदगोड़ा थाना में तड़ीपार का उल्लंघन करने का मामला दर्ज कराया गया है। शनिवार को पुलिस आरोपी को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.