Jamshedpur News: त्योहार से पहले मानगो की जर्जर सड़कों की मरम्मत की मांग, जदयू ने सौंपा ज्ञापन
जमशेदपुर, सितम्बर 9 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के जिला पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय से मुलाकात कर मानगो क्षेत्र की जर्जर सड़कों की तत्काल मरम्मत की मांग वाला ज्ञापन सौंपा। नेताओं ने बताया कि मानगो पुल से डिमना रोड स्थित ब्लू बेस स्कूल तक और मानगो चौक से पायल टॉकीज तक की सड़कें पूरी तरह टूट चुकी हैं। गड्ढों के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। यह मार्ग शहर को हाईवे से जोड़ता है और एमजीएम अस्पताल जाने का प्रमुख रास्ता भी है। त्योहारों के मद्देनजर तत्काल मरम्मत जरूरी बताई गई। अभियंता ने त्योहारों से पहले गड्ढे भरने और समतलीकरण का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में अजय कुमार, कुलविंदर सिंह पन्नू सहित कई नेता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.