Jamshedpur News: तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, केस दर्ज
जमशेदपुर, अगस्त 18 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। कदमा थाना क्षेत्र के उलियान शीतल मंदिर के पास तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाने के कारण 58 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया। घटना 15 अगस्त की सुबह करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है। मामले में कदमा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामले की जानकारी रामजनम नगर काली मंदिर के पास रहने वाले कंचन वर्मा ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनकी मां दमयन्ती देवी उलियान शीतल मंदिर के पास टेंपो से उतर रही थीं। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दमयन्ती देवी के पैर में गंभीर चोट आई और फ्रैक्चर हो गया। उन्हें तत्काल इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया।
पुलिस की कार्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.