Jamshedpur News: तुलसी भवन के काव्य कलश में 36 कवियों ने किया काव्य पाठ
जमशेदपुर, अक्टूबर 26 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन तुलसी भवन द्वारा चित्रकूट सभागार में 'काव्य कलश' (विजया मिलन समारोह) सह आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपाध्यक्ष रामनन्दन प्रसाद तथा संचालन रीना सिन्हा सलोनी ने की। मुख्य अतिथि अर्का जैन विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ. अंगद तिवारी रहे।काव्य कलश में नगर के 36 कवियों ने वीर रस से परिपूर्ण रचनाओं का सस्वर पाठ किया। विजय के गीत, मां दुर्गा की शक्ति, श्रीराम की वीरता और सत्य की विजय पर आधारित कविताओं ने श्रोताओं में देशभक्ति और उत्साह का संचार किया। कार्यक्रम में डॉ. यमुना तिवारी व्यथित, नीलिमा पाण्डेय, माधवी उपाध्याय, मनीष सिंह, रीना सिन्हा सहित अनेक कवि शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.