जमशेदपुर, जुलाई 14 -- Jamshedpur News: सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन तुलसी भवन द्वारा तुलसी जयंती समारोह के अन्तर्गत कक्षा 1 से 3 तक तथा कक्षा 4 से 7 तक के छात्रों के लिए आयोजित श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता सम्पन्न हो गयी। इसमें नगर के 38 विद्यालयों के कुल 502 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आरंभ संस्थान के न्यासी मुरलीधर केडिया, उपाध्यक्ष राम नन्दन प्रसाद, मानद महासचिव डॉ. प्रसेनजित तिवारी, कार्यकारिणी के प्रसन्न वदन मेहता, ओम प्रकाश अग्रवाल एवं साहित्य समिति के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में यमुना तिवारी व्यथित, नीलिमा पाण्डेय, माधवी उपाध्याय, डॉ. वीणा पाण्डेय भारती, डॉ. अरुण सज्जन, राजेन्द्र राज, नीता सागर चौधरी, राजेन्द्र राज, अनीता निधि, ममता कर्ण, विजयाल...