Jamshedpur News: तुरियाबेड़ा में दो पक्षों में जमकर मारपीट, दर्जन भर घायल, दो गंभीर
जमशेदपुर, सितम्बर 21 -- Jamshedpur News: एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा स्थित नेपाली बस्ती में शनिवार देर शाम पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया गया। इनमें शंकोसाई रोड नंबर एक निवासी राहुल कर, उसका साथी धीरज कुमार और दूसरे पक्ष का मुन्ना थापा शामिल हैं। राहुल और धीरज की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घायलों में दूसरे पक्ष के भोतू, छोटू रजक और विशेश्वर भी शामिल हैं। मारपीट के बाद बस्ती में कुछ देर तक अफरातफरी रही। सूचना पर एमजीएम पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.