Jamshedpur News: तीसरे दिन तूफान का ज्यादा असर, दिनभर होती रही बारिश, खेतों में धान की फसल गिरी
जमशेदपुर, अक्टूबर 31 -- Jamshedpur News: चक्रवाती तूफान अर्नब का सबसे ज्यादा असर कोल्हान में तीसरे दिन गुरुवार को दिखा। बुधवार की रात से ही लगातार गुरुवार दोपहर तक बारिश होती रही। कभी हल्की तो कभी तेज बारिश के बीच तेज हवा भी चलती रही। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। आसमान में दिन भर बादल छाए रहे। बारिश से धान की फसल को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। सब्जी की फसलें भी बर्बाद हुईं। जमशेदपुर में सुबह के समय कई जगहों पर मूसलाधार बारिश हुई। गुरुवार शाम 5.30 बजे तक शहर में 20.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। दिन का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस गिरा। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान मामूली गिरावट हुई। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का कहना है कि तूफान का असर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.