जमशेदपुर, सितम्बर 23 -- Jamshedpur News: मनोहरपुर। मनोहरपुर थाना क्षेत्र में तीन नाबालिग बच्चियों के अपहरण के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों को सुरक्षित बरामद कर लिया है। वहीं, मामले में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में 21 सितंबर को राजवती मरांडी के लिखित आवेदन पर मनोहरपुर थाना कांड संख्या 38/2026 दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार, 17 सितंबर की शाम करीब सात बजे तीनों बच्चियां मुन्ना बेसरा के घर जाने की बात कहकर निकली थीं। इसके बाद वे वापस नहीं लौटीं। परिजनों और ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की, लेकिन बच्चियों का पता नहीं चल सका। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल गठित किया गया। टीम द्वारा तीनों नाबालिक बच्चियों को बरामद कर लिया गया और दो आरो...