जमशेदपुर, नवम्बर 7 -- Jamshedpur News: एडीएलएस सनशाइन स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय साहित्यिक महोत्सव सेलिएस्टा का गुरुवार को समापन हुआ। अंतिम दिन विद्यार्थियों ने कोरल रिसिटेशन (सामूहिक काव्य-पाठ), वाद-विवाद और पिच परफेक्ट जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की प्रभावशाली प्रस्तुति, तार्किक क्षमता और रचनात्मक सोच ने दर्शकों को प्रभावित किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि अरका जैन विश्वविद्यालय की अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. राजकुमारी घोष और करीम सिटी कॉलेज की मास कम्युनिकेशन एवं अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. नेहा तिवारी उपस्थित थीं। प्रधानाचार्या खुशबू ठाकुर और विद्यालय सचिव एम कमल कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रधानाचार्या ने कहा कि साहित्यिक महोत्सव विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता, बुद्धिमत्ता और अभ...