Jamshedpur News: तार कंपनी रोड पर युवक पर चापड़ से हमला,घायल
जमशेदपुर, जुलाई 2 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। जिले में चापड़बाजी की घटनाओं के बीच टेल्को थाना क्षेत्र के तार कंपनी रोड पर देर रात बाइक सवार तीन अपराधियों ने बिरसानगर निवासी अशीम बनर्जी पर हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, मानगो से घर लौट रहे अशीम बनर्जी पर रात करीब 12 बजे अपराधियों ने चापड़ से ताबड़तोड़ वार किया। बचाव के दौरान उनके दोनों हाथ गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद बदमाश उनका पर्स छीनकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायल को पहले टाटा मोटर्स अस्पताल, फिर बेहतर इलाज के लिए टीएमएच भेजा गया। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों हाथों में गंभीर चोट आई है और प्लास्टिक सर्जरी करनी पड़ेगी। यह भी पढ़ें- Samastipur News: युवक से मारपीट कर बदमाशों ने बाइक छीनी पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.