Jamshedpur News: तड़ीपार होने के बावजूद घर में रह रहा था दाना, सोनारी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
जमशेदपुर, अक्टूबर 5 -- Jamshedpur News: जिला बदर किए जाने के बावजूद शहर में रह रहे सोनारी निर्मल नगर निवासी राजकुमार सिंह उर्फ दाना को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दाना के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें फायरिंग और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले भी शामिल हैं। आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की गई थी। पुलिस के अनुसार, दाना को झारखंड अपराध नियंत्रण अधिनियम के तहत पूर्वी सिंहभूम से तड़ीपार किया गया था। इसके बावजूद वह जिले से बाहर जाने के बजाय अपने घर के आसपास ही रह रहा था। पुलिस को उसके जमशेदपुर में मौजूद होने की सूचना मिली, जिसके बाद सोनारी थाना पुलिस ने कार्रवाई की। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में हत्या, फायरिंग और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं। इन मामलों में आरोप-पत्र भी दाखिल किए जा चुके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.