जमशेदपुर, जुलाई 25 -- Jamshedpur News: जुगसलाई में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री और रखने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए 10 आरोपियों में शामिल मो. खुर्शीद उर्फ भाकुड़ पर एक और केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ तड़ीपार आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में अलग से मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई डीएसपी सुमित कुमार के बयान पर की गई है। पुलिस के अनुसार, भाकुड़ को पूर्व में जिला बदर (तड़ीपार) किया गया था। इसके बावजूद वह आदेश का उल्लंघन करते हुए जुगसलाई क्षेत्र में रह रहा था। अवैध हथियार मामले में छापेमारी के दौरान पुलिस ने उसे जुगसलाई से गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- पांच माह के लिए जिला बदर किया गया शातिर जांच में स्पष्ट होने के बाद कि वह तड़ीपार अवधि के दौरान ही इलाके में मौजूद था, उसके खिलाफ अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई। गौरतलब है कि जुग...