जमशेदपुर, अक्टूबर 9 -- Jamshedpur News: बिहार झारखंड एवं ईस्ट जोन प्लास्टिक सर्जन कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन चिकित्सकों ने कहा कि प्लास्टिक सर्जरी के काम में पहले से काफी सुधार हुआ है। नए-नए तकनीकों के आने से अब सर्जरी के बाद पता भी नहीं चलता है कि सर्जरी की गई है। खासकर चेहरे की सर्जरी में लोगों को इसका काफी डर होता है जो चोट, बीमारी आदि कारणों से होने वाली सर्जरी के कारण चेहरे के खराब लगने का डर रहता है लेकिन अब इसमें सुधार से लोग बेहतर जगहों पर सर्जरी कराना चाहते हैं। इसलिए डॉक्टरों को तकनीकों से जुड़ने की जरूरत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...