जमशेदपुर, सितम्बर 23 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। शहर में रोशनी की व्यवस्था बेहतर करने के लिए विभिन्न इलाकों में हाईमास्ट और स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। जेएनएसी ने इसके लिए करीब ढाई करोड़ रुपये का टेंडर निकाला है। योजनाओं की अनुमानित लागत 2.57 करोड़ रुपये है। सोनारी, कदमा, बिष्टूपुर, भुइयांडीह, बिरसानगर समेत अन्य इलाकों में हाईमास्ट और स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम किया जाएगा। इससे प्रमुख सड़कों, चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर रात में रोशनी की व्यवस्था बेहतर होगी।योजनाओं को पूरा करने की अवधि छह माह निर्धारित की गई है। विभिन्न योजनाओं की लागत 3.65 लाख रुपये से लेकर 24 लाख रुपये तक है। सबसे अधिक लागत वाली योजना में पांच हाईमास्ट लाइट लगाने का प्रावधान है। इसके लिए जेएनएसी की ओर से ई-टेंडर आमंत्रित किया गया है。 यह भी पढ़ें- Bhagalpur News...