जमशेदपुर, अक्टूबर 17 -- यूनिफॉर्म विवाद पर एआईएसएफ का प्रदर्शन Jamshedpur News: जमशेदपुर के एक निजी विश्वविद्यालय में निर्धारित यूनिफॉर्म नहीं खरीदने पर छात्र का रजिस्ट्रेशन रोकने और परिजनों के साथ बाउंसरों द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ झारखंड ने आज डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन किया। बाद में मांग से संबंधित ज्ञापन सौंपा, जिसमें निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।एआईएसएफ के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश रजक ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रबंधन ने निर्धारित यूनिफॉर्म नहीं खरीदने के कारण छात्र का रजिस्ट्रेशन रोक दिया है। छात्र को निष्कासन की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है। वहीं, मामले में बातचीत करने पहुंचे छात्र के परिजनों के साथ विश्वविद्यालय के ...