जमशेदपुर, सितम्बर 1 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। ऑल झारखंड ड्राइवर महासंघ के बैनर तले मंगलवार को सैकड़ों ड्राइवरों ने विभिन्न मांगों को लेकर साकची से डिमना तक पदयात्रा निकाली। पदयात्रा के बाद भिलाई पहाड़ी के हाट मैदान में महासंघ की बैठक आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में ड्राइवर शामिल हुए।बैठक को संबोधित करते हुए महासंघ के प्रदेश संगठन मंत्री उपेंद्र तिवारी ने सरकार से ड्राइवरों की समस्याओं के समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि हिट एंड रन कानून को समाप्त किया जाए तथा ड्राइवर आयोग का गठन किया जाए। साथ ही ड्राइवर दिवस को सरकारी मान्यता देने की मांग उठाई गई।महासंघ ने हाईवे पर ड्राइवरों के लिए सुरक्षित स्थान और आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने, ड्राइवर कल्याण बोर्ड का गठन करने की भी मांग की। वक्ताओं ने कहा कि ड्राइवर दिन-रात मेहनत कर प...