Jamshedpur News: ड्राइवर्स डे पर चालकों ने यातायात नियमों के पालन की शपथ ली
जमशेदपुर, सितम्बर 2 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। ड्राइवर्स डे पर मंगलवार को भिलाई पहाड़ी स्थित हाट मैदान में ऑल झारखंड ड्राइवर्स महासंघ की ओर से सभा का आयोजन किया गया। यातायात पुलिस के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में चालक शामिल हुए। मुख्य अतिथि यातायात डीएसपी नीरज थे। सभा में चालकों ने जिम्मेदार सड़क उपयोगकर्ता बनने की शपथ ली। इसमें सभी यातायात नियमों का पालन, बायीं ओर सावधानी से वाहन चलाना, निर्धारित गति न तोड़ना, निर्धारित उम्र और लाइसेंस के बिना वाहन न चलाना, नशा कर गाड़ी न चलाना, दोपहिया पर हेलमेट व चारपहिया में सीट बेल्ट लगाना, आपातकालीन वाहनों को रास्ता देना तथा दुर्घटना में घायलों की मदद करना शामिल था।डीएसपी नीरज ने हेलमेट, सीट बेल्ट, गति नियंत्रण और खतरनाक तरीके से वाहन न चलाने पर जोर दिया। महासंघ ने चालकों से नियमों का पालन करने और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.