जमशेदपुर, जुलाई 15 -- Jamshedpur News: शहर में अपराध नियंत्रण के लिए नियमित रूप से एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाकर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। वहीं, नागरिक सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा। यह निर्देश एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने सोमवार दोपहर सीसीआर, साकची में टैंगो मोबाइल, पीसीआर, शक्ति कमांडो और क्यूआरटी बल के निरीक्षण के दौरान दिए। एसएसपी ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने तथा अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने का निर्देश दिया। इस दौरान सिटी एसपी ललित मीणा, सीसीआर डीएसपी मनोज ठाकुर, सीसीआर इंस्पेक्टर और साकची थाना प्रभारी भी मौजूद थे।एसएसपी ने कहा कि किसी भी आपराधिक या अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित थाना प्रभारी और नियंत्रण कक्ष को दें, ताकि समय पर कार्रवाई सुनि...