जमशेदपुर, अक्टूबर 31 -- Jamshedpur News: कमलपुर मंडल कांग्रेस अध्यक्ष डोमन चंद्र महतो के निधन पर गुरुवार को उनके काटागोड़ा स्थित आवास पर आयोजित श्राद्धकर्म में कांग्रेस नेताओं ने शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस सचिव खगेन महतो, मृत्युंजय महतो, किशनलाल महतो, बलराम महतो, पटमदा प्रखंड अध्यक्ष शिशुलाल महतो, जहरलाल महतो और रथू भुइयां ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। वरिष्ठ नेता मृत्युंजय महतो ने कहा कि डोमन चंद्र महतो पार्टी के सक्रिय और समर्पित नेता थे। उनके निधन से कांग्रेस परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...