जमशेदपुर, नवम्बर 11 -- Jamshedpur News: कपाली ओपी क्षेत्र के डोबो रोड पर रविवार सुबह तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से उज्ज्वल मंडल (30) की मौत हो गई। वह मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान चार-पांच बाइक पर सवार होकर जा रहे राइडर्स में से एक की बाइक उनकी मोटरसाइकिल से टकरा गई। हादसे में उनके साथ बाइक पर सवार बंसीधर मंडल और एक अन्य बाइक सवार घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, उज्ज्वल मंडल बाइक से घर लौट रहे थे। सामने से तेज रफ्तार में चार-पांच बाइक पर सवार राइडर्स आ रहे थे। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर उज्ज्वल की मोटरसाइकिल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उज्ज्वल घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के दौरान स्थानीय निवासी भूषण महतो और उनके परिवार के सदस्य भी राइडर्स की चपेट में आ गए। हा...