जमशेदपुर, अक्टूबर 26 -- जयंती समारोह और आगामी आयोजनों की तैयारी Jamshedpur News: जमशेदपुर। ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर ने बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती विद्यापतिनगर स्थित केंद्रीय कार्यालय में रविवार को मनाई। कार्यक्रम में अतिथियों ने श्री बाबू के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किए और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। बैठक में छठ व्रतियों की सहायता और जिला कार्यकर्ता महासम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया।केंद्रीय अध्यक्ष रामनारायण शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि छठ महापर्व के दौरान मंच की क्षेत्रीय इकाइयां अपने-अपने घाटों पर सहायता शिविर लगाएंगी। व्रती महिलाओं के लिए कपड़े बदलने की व्यवस्था भी की जाएगी। खरना के दिन लौकी, सूप, नारियल, ईख और फलों का वितरण किया जाएगा।बैठक में जिला कार्यकर्ता महा...