Jamshedpur News: डॉ. त्रिपुरा झा को मिला विद्याविद रत्न पुरस्कार
जमशेदपुर, अक्टूबर 10 -- Jamshedpur News: घाटशिला कॉलेज में 7 एवं 8 अक्तूबर को आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का बुधवार को समापन हो गया। इस अवसर पर जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय की प्राध्यापिका एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की समन्वयक डॉ. त्रिपुरा झा को अकादमिक योगदान के लिए विद्याविद रत्न पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया गया। सोना देवी विवि के कुलाधिपति प्रभाकर सिंह ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। सेमिनार में देश-विदेश के शिक्षाविद, शोधकर्ताओं एवं विद्वानों ने विभिन्न विषयों पर शोध पत्र प्रस्तुत किए। डॉ. झा ने देववासी और आदिवासी : वैदिक वन परंपरा, प्रकृति चेतना और जनजातीय संस्कृति का अंतर संबंध विषय पर शोध-पत्र प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम शोध में होगा सहायक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.