जमशेदपुर, नवम्बर 4 -- Jamshedpur News: झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद डॉ. अमर सिंह ने सोमवार को एक बार फिर जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य का पदभार ग्रहण कर लिया। यह मामला उनके जमशेदपुर से टाटा कॉलेज, चाईबासा में किए गए स्थानांतरण से जुड़ा था। इस पर सुनवाई के बाद अदालत ने 25 सितंबर को राज्य सरकार को दो सप्ताह के भीतर डॉ. सिंह के स्थानांतरण के मामले में नए सिरे से निर्णय लेने का निर्देश दिया था। को-ऑपरेटिव कॉलेज से टाटा कॉलेज स्थानांतरित किए जाने के खिलाफ डॉ. अमर सिंह ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। सुनवाई के दौरान उनके अधिवक्ता ने पक्ष रखा था कि डॉ. सिंह दिसंबर 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। झारखंड स्टेट यूनिवर्सिटी एक्ट के प्रावधानों के तहत राज्य सरकार को स्थानांतरण के ऐसे मामलों पर पुनर्विचार करने का अधिकार है। उनकी सेवानि...