जमशेदपुर, अगस्त 6 -- Jamshedpur News: बोड़ाम पुलिस एमजीएम अस्पताल के दो इंटर्न डॉक्टर समीर कुमार और सक्षम सिंह की मौत मामले में लगातार नए लोगों से पूछताछ कर घटना के उद्भेदन में जुटी है। डॉ. समीर और डॉ. सक्षम के साथी डॉ. सचिन से भी पूछताछ होने वाली है, लेकिन वह घटना के दो दिन बाद रांची चले गए हैं। बोड़ाम पुलिस ने नोटिस भेजकर डॉ. सचिन को पूछताछ के लिए बुलाया है। पुलिस का मानना है कि डॉ. सचिन से पूछताछ से घटना में कई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। जानकार बताते हैं कि पुलिस ने डिमना के उक्त शराब विक्रेता से भी पूछताछ की है, जहां से उन्होंने शराब खरीदी थी। इससे पूर्व पुलिस द्वारा डॉ. यश, उसकी महिला मित्र, कॉलेज हॉस्टल और अस्पताल गेट के सुरक्षाकर्मियों का बयान दर्ज किया गया था। वहीं, घटनास्थल पर पहुंचने वाले हर एक से पूछताछ की तैयारी है। मालूम...