जमशेदपुर, सितम्बर 3 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। जुगसलाई एमई स्कूल रोड स्थित डेजी गार्डेन स्कूल में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष कार्यक्रम एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। जन्माष्टमी के रंग में रंगे हमारे नन्हे-मुन्ने बच्चे बहुत ही प्यारे अंदाज में राधा-कृष्ण बनकर विद्यालय आए। बच्चों की मनमोहक वेशभूषा ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने राधा-कृष्ण के रूप में सजकर इस विशेष दिन का खूब आनंद लिया और पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर बच्चों के लिए एक सुंदर स्क्रैप बुक एक्टिविटी भी कराई गई। यह भी पढ़ें- Janmashtami wishes 2026: दिल जीत लेंगे ये बेस्ट 20+ जन्माष्टमी मैसेज, अपनों से कहें- 'जय श्री कृष्णा' इस दौरान बच्चों ने श्...