Jamshedpur News: डेंगू रोकने को जुस्को ने 4 लाख से अधिक घरों का किया निरीक्षण
जमशेदपुर, अगस्त 28 -- Jamshedpur News: टाटा स्टील यूआईएसएल (पहले जुस्को) ने इस सीजन में सख्त निगरानी और जनभागीदारी के जरिए डेंगू के मामलों को बेहद कम रखने में सफलता हासिल की है। अभियान के तहत मैदानी टीमों ने 4.18 लाख से अधिक घरों का निरीक्षण किया और मच्छरों के पनपने के 23,117 स्रोतों को पहचान कर नष्ट किया। इनमें से 12,342 प्रजनन स्थल घरों के भीतर पाए गए, जिसे देखते हुए अधिकारियों ने घरेलू स्तर पर सतर्कता की आवश्यकता पर जोर दिया है। इस वर्ष के जागरूकता अभियान का मुख्य आकर्षण पलटीमार 3 पहल रही। इसके तहत 86 स्कूलों में नुक्कड़ नाटक और 27 स्कूलों में लार्वा प्रदर्शन के आयोजन किए गए, ताकि छात्र मच्छरों के पनपने वाले स्थानों को पहचान कर उन्हें खत्म करना सीख सकें। 85 शैक्षणिक संस्थानों में गहन निगरानी रखी गई, जबकि विभिन्न सोसाइटियों में 57 ढोल-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.