जमशेदपुर, अगस्त 16 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। बरसात के मौसम में मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम एवं क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत में एंटी-लार्वा छिड़काव अभियान शुरू हो गया। बीते दिनों मुखिया राजकुमार गोड एवं उप मुखिया संतोष ठाकुर ने अर्बन सर्विस, टाटा स्टील को मांग पत्र देकर पंचायत क्षेत्र में एंटी-लार्वा छिड़काव कराने का आग्रह किया था। इससे पंचायत क्षेत्र के रोड नंबर 1, 2 एवं 3 के अलावा बागबेड़ा के अन्य क्षेत्रों में भी एंटी-लार्वा का छिड़काव कराया गया। इसमें श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल, हिलटॉप स्कूल, टीनी टॉट स्कूल, प्राथमिक विद्यालय, पानी टंकी परिसर एवं गुरुद्वारा परिसर में छिड़काव किया गया। जिससे बरसात का पानी जमने से भी मच्छरों के प्रजनन को नियंत्रित करना तथा डेंगू-मलेरिया के खतरे को कम करना है।...