जमशेदपुर, अगस्त 31 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर । राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी मंगलवार को जमशेदपुर आ सकते हैं। इस दौरान वह डुमरिया में बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के नए भवन का उद्घाटन करेंगे। कुछ वर्ष पहले डुमरिया पीएचसी को सीएचसी का दर्जा दिया गया था, लेकिन केंद्र पुराने भवन में ही चल रहा था। सीएचसी बनने के बाद भी सुविधाएं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैसी ही रहीं। अब नया भवन तैयार है, पर उद्घाटन नहीं हुआ है और सुविधाएं पुरानी हैं। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि मंत्री के उद्घाटन के साथ सेवाएं भी बढ़ेंगी। इस अवसर पर सांसद और स्थानीय विधायक के पहुंचने की भी संभावना जताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...