जमशेदपुर, अक्टूबर 15 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर के डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के सभागार में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर 'कात्यायनी' दुर्गामोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। संस्थान के बीएड के छात्रों ने सांस्कृतिक उत्सव में बढ़-चढ़कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के अध्यक्ष डॉ. बी. चंद्रशेखर, सचिव प्रिया धर्मराजन, सह सचिव सुधा दिलीप, प्रशासनिक सचिव सतीश सिंह, मेंटर सह एडवाइजर डॉ. जूही समर्पिता, प्राध्यापिका डॉ. मोनिका उप्पल और उप-प्राध्यापिका पमेला घोष दत्ता ने दीप प्रज्वलित करके की. इस वर्ष के दुर्गामोत्सव का मुख्य आकर्षण 'कात्यायनी' नाटिका रही, जिसमें 30 से अधिक विद्यार्थियों ने मां दुर्गा के विभिन्न रूपों और महिषासुर वध के प्रसंग को जीवंत रूप से मंच पर प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- Pakur News: डीएवी ...