Jamshedpur News: डीडी बार संचालक नीरज सिंह के संपर्क में थे हिमांशु के हत्यारोपी : एसएसपी
जमशेदपुर, जुलाई 8 -- Jamshedpur News: बिष्टूपुर के डीडी बार के बाहर हिमांशु सिंह हत्याकांड के फरार आरोपी विश्वनाथ मंडल और राहुल दुबे लगातार भाजपा नेता नीरज सिंह के संपर्क में थे। यह खुलासा मंगलवार को एसएसपी एहतेशाम वकारिब ने अपने कार्यालय सभागार में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में किया। उन्होंने बताया कि विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) ने मामले में चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें डीडी बार का मैनेजर विजय महानंद, लखिन्द्र लोहार, जगदीश मंडल उर्फ रोहन उर्फ मुर्गा तथा एक नाबालिग शामिल हैं। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों में दो युवकों की पहचान हुई थी, जो घटनास्थल पर हथियार के साथ मौजूद थे। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार, मोटरसाइकिल और 5 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस इन सभी को दोबारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी。 य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.