जमशेदपुर, अगस्त 7 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। सुंदरनगर में मोबाइल वैन के माध्यम जागरूकता अभियान के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा नालसा का निःशुल्क कानूनी सलाह व परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर 15100, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, पुलिस सेवा 100-112, महिला हिंसा के 181, साइबर सेल 1930, एल्डर हेल्पलाइन 14567 जैसे महत्वपूर्ण नंबर साझा किया। डीएलएसए के जमशेदपुर अध्यक्ष सह प्रधान जिला जज अरविंद कुमार पांडेय के निर्देश पर सुंदरनगर मध्य विद्यालय, जयपाल सिंह मुंडा इंस्टीट्यूट ऑफ एडुकेशन इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल व करनडीह में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन लीगल एड डिफेंस कौंसिल के सदस्य रंजना पांडेय, पीएलवी सह अधिकार मित्र दिलीप जायसवाल, सुनील पांडेय व अन्य ने किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...