Jamshedpur News: डीआरएम ने गीतांजलि एक्सप्रेस के पेंट्रीकार संचालक पर लगाया जुर्माना
जमशेदपुर, जुलाई 5 -- Jamshedpur News: चक्रधरपुर स्टेशन से टाटानगर आने के दौरान डीआरएम तरुण हुरिया शुक्रवार को अचानक मुंबई-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस की पेंट्रीकार में औचक जांच करने लगे। जांच के दौरान पेंट्रीकार में दो-तीन अनाधिकृत वेंडर मिले, जिनके पास ट्रेन में रहने का लाइसेंस नहीं था। डीआरएम को पेंट्रीकार में अन्य कई खामियां भी मिलीं, जिसमें सुधार का आदेश दिया गया। सूचना के अनुसार, डीआरएम ने पेंट्रीकार संचालक से 19 हजार जुर्माना वसूलने का आदेश दिया, जो ट्रेन ड्यूटी टिकट निरीक्षक ने तत्काल वसूल किया। इधर, डीआरएम द्वारा जुर्माना लगाने से टाटानगर के आईआरसीटीसी पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया। तत्काल हावड़ा से राउरकेला तक पेंट्रीकार जांच का आदेश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.