जमशेदपुर, अगस्त 10 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। चक्रधरपुर मंडल रेल प्रबंधक तरुण हुरिया सोमवार को अचानक टाटानगर स्टेशन पहुंचे और अधिकारियों से विभिन्न मुद्दों पर वार्ता की। स्टेशन से निकलने के दौरान डीआरएम ने टाटानगर के रेल अधिकारियों से एंबुलेंस की उपलब्धता की जानकारी ली लेकिन अधिकारी स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। इससे डीआरएम ने कहा कि जिला स्वास्थ्य विभाग से एंबुलेंस के मुद्दे पर वार्ता करनी चाहिए ताकि आपातकालीन सेवा के लिए स्टेशन के बाहर एक एंबुलेंस 24 घंटे उपलब्ध हो। अभी किसी तरह की स्टेशन पर घटना होने से टाटानगर रेलवे अस्पताल से एंबुलेंस को बुलाया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...