Jamshedpur News: डीआरएम तरुण हुरिया ने टाटानगर स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का लिया जायजा
जमशेदपुर, अक्टूबर 22 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। रेलवे जन संवाद से पूर्व चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया ने गुरुवार को टाटानगर स्टेशन पर यात्री सुविधा और सफाई का निरीक्षण किया। डीआरएम ने प्लेटफार्म, टिकट केंद्र और होल्डिंग एरिया की स्थिति जांची। डीआरएम ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से स्टेशन पर सुधार कार्यों की जानकारी ली। वहीं, स्टेशन पुनर्विकास को लेकर बर्मामाइंस गेट के साथ नई सड़क और पार्किंग के कार्यों का भी निरीक्षण किया। बताया जाता है कि रेलवे जन संवाद कार्यक्रम के बाद स्टेशन पर कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सफाई अभियान चलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: टाटानगर रेलवे के जन संवाद में उठेगा ट्रेनों को समय से चलाने का मुद्दा यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: टाटानगर रेलवे जन संवाद में शामिल होंगे डीआरएम यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.