Jamshedpur News: डिमना लेक घाटी में खुले में फेंका जा रहा मेडिकल कचरा
जमशेदपुर, सितम्बर 27 -- Jamshedpur News: डिमना लेक घाटी में मृत पशु-पक्षी और मेडिकल कचरा खुले में फेंके जाने का स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है। शुक्रवार को लोगों ने विरोध जताया। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर कचरा फेंकने वालों पर कार्रवाई की मांग की। स्थानीय निवासी दिनेश लोहार ने जमशेदपुर वन प्रमंडल के डीएफओ, मानगो की मेयर और मानगो के सीओ को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि घाटी के आसपास कुछ समय से अज्ञात लोगों द्वारा मृत पशु-पक्षी और मछलियां फेंकी जा रही हैं। रिजेक्ट दवाइयां, इस्तेमाल सिरिंज समेत अन्य जैविक व मेडिकल कचरा भी खुले में फेंका जा रहा है। इससे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है। लोगों ने डिमना लेक घाटी के आसपास निगरानी व्यवस्था मजबूत करने, सीसीटीवी व लाइट लगाने तथा चेतावनी और सूचना बोर्ड लगाने की मांग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.