जमशेदपुर, अक्टूबर 6 -- Jamshedpur News: डिमना क्षेत्र में प्रस्तावित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल की 13 एकड़ जमीन पर कचरा डंपिंग के मामले को लेकर रविवार को वसुंधरा एस्टेट में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जन विकास मंच के अध्यक्ष सौरभ विष्णु के नेतृत्व में आयोजित अभियान में 100 से अधिक स्थानीय निवासी शामिल हुए। हस्ताक्षर और लिखित घोषणा-पत्र राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की संयुक्त समिति को सौंपा जाएगा। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि 29 सितंबर के आसपास नगर निगम की सफाई के दौरान कचरा पूरी तरह हटाने के बजाय उसी जमीन पर फैलाकर दबा दिया गया और जमीन को समतल कर दिया गया। मशीनें ले जाने के लिए एनएच-33 की ओर की चहारदीवारी का हिस्सा तोड़ने की बात भी कही गई। सौरभ विष्णु ने कहा कि एनजीटी की पूर्वी क्षेत्र पीठ ने 23 सितंबर को स्थल पर नियम विरुद्ध कचरा डंप...