Jamshedpur News: डिमना चौक पर ट्रक चालकों का हंगामा, पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
जमशेदपुर, सितम्बर 8 -- Jamshedpur News: उलीडीह ओपी क्षेत्र के एनएच-33 स्थित डिमना चौक के पास रविवार दोपहर नो पार्किंग में खड़े भारी वाहनों पर कार्रवाई के दौरान हंगामा हो गया। आरोप है कि ट्रक और हाइवा चालकों ने यातायात पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और उन्हें सड़क पर दौड़ाया। इस दौरान एक पुलिसकर्मी गिरकर घायल हो गया। चालकों ने पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ने का भी प्रयास किया। जानकारी के अनुसार, यातायात पुलिस की टीम डिमना चौक के पास सड़क किनारे नो पार्किंग में खड़े भारी वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई कर रही थी। पुलिसकर्मी वाहनों पर चालान चिपका रहे थे। इसी दौरान एक हाईवा चालक ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों और चालक के बीच बहस होने लगी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। बताया गया कि हाइवा चालक ने फोन कर अपने कुछ परिचितों को मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.