Jamshedpur News: डालसा की पहल पर साकची थाने पहुंची प्रताड़ित महिला, जेठ-जेठानी पर आरोप
जमशेदपुर, अक्टूबर 31 -- Jamshedpur News: साकची के न्यू काशीडीह रोड निवासी इंदु सत्ता ने अपने जेठ आशीष सत्ता और जेठानी सुमन सत्ता पर मारपीट, गाली-गलौज और शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। डालसा की पहल पर बुधवार को महिला ने पति के साथ साकची थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत में इंदु सत्ता ने आरोप लगाया कि जेठ-जेठानी आए दिन उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज करते हैं। हालिया घटना के बाद उन्हें दर्द होने पर एमजीएम अस्पताल में इलाज कराना पड़ा। उन्होंने पति के शारीरिक रूप से कमजोर होने और ठीक से चल-फिर नहीं पाने का भी जिक्र किया है। महिला के अनुसार, परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद है। उन्होंने घर के आसपास गंदगी फैलाने, तेज आवाज में साउंड बॉक्स बजाने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.