जमशेदपुर, अगस्त 6 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर।गोलमुरी थाना क्षेत्र में एटीएम कार्ड फंसाकर 54 हजार रुपये की ठगी के मामले में पुलिस को जांच के दौरान अहम सुराग मिले हैं। साइबर सेल की मदद से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन दो बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है, जिनमें ठगी की रकम ट्रांसफर होने की पुष्टि हुई है। अब दोनों खातों के लेनदेन और खाताधारकों की जानकारी जुटाई जा रही है।

जांच प्रक्रिया पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बैंक से प्राप्त ट्रांजेक्शन डिटेल के आधार पर रकम के फ्लो का पता लगाया गया। शुरुआती जांच में सामने आया कि निकाली गई राशि अलग-अलग माध्यम से दो खातों में पहुंची थी। इसके बाद संबंधित बैंकों को पत्र भेजकर दोनों खातों पर तत्काल रोक लगाने की कार्रवाई की गई। जांच टीम अब खाताधारकों का सत्यापन, केवाईसी दस्तावेज और मोबाइल नंबरों का मिलान कर रह...