Jamshedpur News: ट्रैफिक पुलिस ने नियम तोड़ने वालों को फूल देकर किया जागरूक
जमशेदपुर, सितम्बर 21 -- Jamshedpur News: यातायात नियमों के प्रति वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए शनिवार को यातायात पुलिस ने अनोखी पहल की। नियमों का उल्लंघन करते पकड़े गए चालकों को पुलिसकर्मियों ने रोककर फूल दिया और भविष्य में नियमों का पालन करने की अपील की। पुलिस ने कार्रवाई का भय दिखाने के बजाय उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार बनाने का संदेश दिया। इस दौरान चालकों को हेलमेट पहनने, कार में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा के भीतर वाहन चलाने और सड़क पर नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। यातायात डीएसपी नीरज ने भी उल्लंघन करने वाले चालकों को फूल देकर सुरक्षित यातायात के प्रति सचेत किया।डीएसपी नीरज ने कहा कि यातायात नियमों का उद्देश्य चालकों को परेशान करना नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.