जमशेदपुर, अक्टूबर 15 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल की ढुलाई बढ़ाने के लिए बिजली आपूर्ति क्षमता बढ़ेगी। इससे ट्रैक्शन को 1x25 केवी से 2x25 केवी में तब्दील किया जाएगा, ताकि वर्ष 2030-31 तक 3000 मीट्रिक टन ढुलाई का लक्ष्य प्राप्त हो सके। जानकार बताते हैं कि, रेलवे अभी करीब 19 सौ मीट्रिक टन से ज्यादा ढुलाई कर रहा है। लेकिन ट्रैक्शन, लाइन, यार्ड व अन्य क्षमता बढ़ाने से 3000 मीट्रिक टन ढुलाई के लक्ष्य को निर्धारित अवधि में प्राप्त कर सकता है। दक्षिण पूर्व जोन से ट्रैक्शन क्षमता बढ़ाने का आदेश सोमवार को हुआ है। इससे झारखंड व ओडिशा स्थित तीन लाइन में ट्रैक्शन प्रणाली व बिजली आपूर्ति सिस्टम में बदलेगा। ट्रैक्शन अपग्रेडेशन (1x25 केवी से 2x25 केवी) में रेलवे 214 करोड़ से ज्यादा खर्च करेगा। रेलवे के अनुसार, झारखंड के किरीबुरू और ओडि...