Jamshedpur News: ट्रेलर की चपेट में आने से घायल वृद्ध की मौत मामले में चालक पर केस
जमशेदपुर, सितम्बर 5 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भूईयांडीह मेन रोड स्थित मां तारा मंदिर श्मशान घाट के पास ट्रेलर की चपेट में आने से घायल 57 वर्षीय उत्तम कालिन्दी उर्फ उत्तम मलिक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में मृतक के पुत्र दीपक मल्लिक के बयान पर सीतारामडेरा थाने में ट्रेलर चालक के खिलाफ तेज और लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया गया है।
दुर्घटना का समय घटना तीन सितंबर की सुबह करीब 11 बजे की है। दीपक के अनुसार, उनके पिता पैदल गैरेज के काम से जा रहे थे। इसी दौरान बड़े वाहनों के प्रवेश निषेध के समय ट्रेलर संख्या JH20H 0984 तेज गति से आया और उन्हें टक्कर मार दी। ट्रेलर के पहिए की चपेट में आने से उत्तम गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने उन्हें एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां से बेहतर इलाज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.