Jamshedpur News: ट्रेनों पर पत्थरबाजी और चेन पुलिंग नहीं करने की अपील कर रहा रेलवे
जमशेदपुर, अक्टूबर 25 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। डीआरएम तरुण हुरिया ने मीडिया के माध्यम से आम लोगों और यात्रियों से रेलवे की संपत्ति की सुरक्षा करने तथा स्टेशन परिसर में स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि ट्रेनों पर पत्थरबाजी करने से यात्रियों की जान खतरे में पड़ने क साथ रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचता है। इसके अलावा उन्होंने बिना किसी उचित कारण के ट्रेन की चेन नहीं खींचने की अपील की। कहा कि एक ट्रेन में चेन पुलिंग करने से कई अन्य ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होता है। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मालूम हो कि ट्रेनों में चेन पुलिंग करने पर यात्रियों से जुर्माना वसूलने और कारावास की सजा का प्रावधान है। ट्रेनों पर पत्थरबाजी करने के कारण कई लोगों को पकड़ कर आरपीएफ ने जेल भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.