जमशेदपुर, जुलाई 18 -- Jamshedpur News: साकची सब्जी मंडी के सामने भारी वाहनों को खड़ा करने को लेकर गुरुवार को खुदरा और थोक कारोबारियों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि खुदरा सब्जी विक्रेताओं ने विरोध स्वरूप अपनी दुकानें बंद कर दीं और प्रदर्शन किया। इसके कारण करीब चार घंटे तक सब्जी मंडी का कारोबार पूरी तरह प्रभावित रहा। बाद में दोनों पक्षों से बातचीत और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हुई। खुदरा सब्जी विक्रेताओं का आरोप है कि थोक कारोबारियों के ट्रक अक्सर बाजार के मुख्य प्रवेश मार्ग और दुकानों के सामने खड़े कर दिए जाते हैं। इससे ग्राहकों की आवाजाही बाधित होती है और कारोबार प्रभावित होता है। दुकानदारों का कहना है कि इस समस्या को कई बार उठाया गया, लेकिन अबतक स्थायी समाधान नहीं निकाला गया।दुकानदार बबलू ने आरोप लगाया कि गुरुवार ...