Jamshedpur News: टेल्को में 101 गुलाबों से हुआ भगवान गणेश का विशेष श्रृंगार
जमशेदपुर, सितम्बर 21 -- Jamshedpur News: आंध्रा समिति ईस्ट जोन, टेल्को के तत्वावधान में शनिवार को टेल्को स्थित गणेश मंदिर परिसर में भव्य गणेश पूजा एवं विशेष अलंकरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश को 101 ताजे गुलाब के पुष्प अर्पित कर विशेष श्रृंगार किया गया। फूलों से सजे गणेशजी का स्वरूप श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण और गणपति अथर्वशीर्ष पाठ से हुआ। पुरोहितों ने तेलुगू रीति-रिवाज के अनुसार विधि-विधान से दुग्धाभिषेक, पंचामृत अभिषेक, सिंदूर श्रृंगार और पुष्पार्चना कराई। पूजा के दौरान समिति के सदस्यों ने क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि, एकता और विघ्नों के निवारण की कामना की। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: गणपति पूजन में गूंजे जयकारे,झांकियां देखने उमड़े श्रद्धालु पूजा के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.