Jamshedpur News: टेल्को में हथियार लेकर युवक को दौड़ाने का आरोप
जमशेदपुर, अगस्त 30 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर, संवाददाता। टेल्को थाना क्षेत्र के न्यू सेक्टर मार्केट में शुक्रवार देर शाम मारपीट के दौरान एक युवक द्वारा देशी पिस्टल लेकर दूसरे युवक को दौड़ाने का मामला सामने आया है। जान बचाने के लिए पीड़ित युवक द मम्मी किचन नामक दुकान में घुस गया। इस दौरान दुकान का शीशे का गेट टूट गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए बाजार में अफरातफरी का माहौल रहा।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मारपीट के दौरान एक युवक हथियार लेकर दूसरे युवक के पीछे दौड़ रहा था। जान बचाने के लिए युवक दुकान का शीशे का गेट तोड़कर अंदर घुस गया। घटना में दुकान के गेट को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, इस संबंध में अब तक थाने में किसी तरह की लिखित शिकायत नहीं की गई है। इसके बावजूद पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.