Jamshedpur News: टेल्को में रंगदारी नहीं देने पर चापड़ से हमला, पिस्तौल दिखाकर दी धमकी
जमशेदपुर, सितम्बर 1 -- Jamshedpur News: टेल्को थाना क्षेत्र के ग्वाला बस्ती निवासी प्रियांशु गुप्ता ने रविंद्र ठाकुर पर पांच हजार रुपये रंगदारी मांगने, चापड़ से हमला करने और पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। प्रियांशु ने टेल्को थाने में लिखित शिकायत देकर खुद और अपने परिवार की जान-माल को खतरा बताया है। उसने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। शिकायत के अनुसार, सोमवार शाम करीब छह से सात बजे के बीच ग्वाला बस्ती चौक पर रविंद्र ठाकुर ने प्रियांशु को रास्ते में रोक लिया और पांच हजार रुपये रंगदारी मांगी। रुपये देने से इनकार करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। प्रियांशु के अनुसार, रात करीब नौ बजे वह एमजीएम अस्पताल जा रहा था। इसी दौरान डिमना चौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.