Jamshedpur News: टेल्को में महिला से चेन छिनतई, एक गिरफ्तार
जमशेदपुर, जुलाई 9 -- Jamshedpur News: टेल्को थाना क्षेत्र के रोड नंबर-16 में मंगलवार दोपहर करीब 12.30 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। इसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता सीमा देवी पैदल अपने गंतव्य की ओर जा रही थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक उनका पीछा कर रहे थे। मौका मिलते ही बाइक के पीछे बैठे बदमाश ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और दोनों तेज रफ्तार से वहां से फरार हो गए। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: महिला का सोने की चेन छीनकर भागे बदमाश घटना के समय दोनों बदमाश हेलमेट पहने हुए थे, जिससे उनकी पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज में उनकी गतिविधियां रिकॉर्ड हो गई हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.