जमशेदपुर, नवम्बर 19 -- Jamshedpur News: टेल्को थाना क्षेत्र के डीलर्स हॉस्टल के पास मंगलवार शाम दो बाइक में टक्कर के बाद विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई हुई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस से भी धक्कामुक्की की गई। पुलिस दोनों पक्ष को थाना ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। एक पक्ष के अभिषेक ने बताया कि उसका भाई चाची के हेल्थ चेकअप के लिए जा रहा था। रास्ते में एक बाइक सामने से टकराने से बची। भाई ने विरोध किया तो दूसरे बाइक सवार ने बहस शुरू कर दी। इतने में कुछ और युवक पहुंचे और मारपीट की। घटना में अभिषेक के भाई को चोट लगी है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...